The Hundred Women 2026, TR-W vs LS-W: द हंड्रेड विमेंस 2026 के रोमांचक मुकाबले में लंदन स्पिरिट ने ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेंट रॉकेट्स ने 142 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। जवाब में लंदन स्पिरिट ने नादिन डी क्लर्क, मैरी कैली और ग्रेस हैरिस की शानदार पारियों के दम पर 3 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

द हंड्रेड विमेंस 2026 का आठवां मुकाबला ट्रेंट रॉकेट्स और लंदन स्पिरिट के बीच रविवार (26 जुलाई) को ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला गया। ट्रेंट रॉकेट्स ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 100 गेंदों में 7 विकेट खोकर 142 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान एश्ले गार्डनर ने 22 गेंदों में 34 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। वहीं बेस हीथ ने 19 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए। सोफी लफ ने 19 गेंदों में 24 और सोफिया डंकली ने 15 गेंदों में 23 रन का योगदान दिया।

लंदन स्पिरिट की गेंदबाजी में मैरिजेन कप्प ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 गेंदों में सिर्फ 12 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। चार्ली डीन ने 2 विकेट चटकाए, जबकि चारिस पावेली को 1 सफलता मिली।

143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लंदन स्पिरिट को ग्रेस हैरिस ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने 20 गेंदों में 37 रन की उपयोगी पारी खेली। इसके बाद मध्य ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए मैरी कैली ने 26 गेंदों में उपयोगी 39 रन जोड़े।

हालांकि मैच का रुख नादिन डी क्लर्क की तूफानी पारी ने पूरी तरह बदल दिया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी डी क्लर्क ने सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 41 रन ठोक दिए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी ने लंदन स्पिरिट को 97 गेंदों लक्ष्य तक पहुंचा दिया और 5 विकेट से जीत दिला दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

ट्रेंट रॉकेट्स के लिए एश्ले गार्डनर ने 2 विकेट लिए, जबकि सामंथा बेट्स, जॉर्जिया एलविस और कैटी लेविक को 1-1 सफलता मिली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार