LPL 2024, Qualifier 2: कुसल मेंडिस ने जड़ा शतक, जाफना ने कैंडी को रोमांचक मैच में 1 रन से हराते हुए फाइनल में बनाई जगह

Updated: Sat, Jul 20 2024 23:13 IST
Image Source: Google

लंका प्रीमियर लीग, 2024 (Lanka Premier League, 2024) के क्वालीफायर 2 में जाफना किंग्स ने कुसल मेंडिस के शतक की मदद से कैंडी फाल्कन्स को 1 रन से हरा दिया। इस हार के साथ कैंडी टूर्नामेंट से बाहर हो गयी है। वहीं इस जीत के साथ फाइनल में जाफना का मुकाबला 21 जुलाई को गाले मार्वल्स से होगा। आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले गए दूसरे क्वालीफायर में कैंडी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

जाफना किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कुसल मेंडिस के बल्ले से निकले। उन्होंने 54 गेंद में 12 चौको और 5 छक्कों की मदद से 105 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई ने 13 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 26 रन का योगदान दिया। मेंडिस और उमरजई ने छठे विकेट के लिए 44(21) रन की साझेदारी निभाई। पथुम निसांका ने 20 गेंद में 2 चौको की मदद से 18 रन बनाये। मेंडिस और निसांका ने पहले विकेट के लिए 47(34) रन जोड़े। कैंडी फाल्कन्स की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चतुरंगा डी सिल्वा, मोहम्मद हसनैन और रमेश मेंडिस ने हासिल किया। एक विकेट कप्तान वानिंदु हसरंगा को मिला। 

कैंडी फाल्कन्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 186 रन ही बना पायी। कैंडी की तरफ से सबसे ज्यादा रन आंद्रे फ्लेचर ने बनाये। उन्होंने 21 गेंद में 3 चौको और 4 छक्कों की मदद से 38 रन की पारी खेली। कामिंदु मेंडिस ने 23 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन की पारी खेली। रमेश मेंडिस ने 11 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 30 रन की पारी खेली। मोहम्मद हारिस ने 20 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 26 रन बनाये। फैबियन एलन ने जाफना की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किये। विजयकांत व्यासकांत 3 विकेट लेने में कामयाब रहे। 

जाफना किंग्स की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), राइली रूसो, अविष्का फर्नांडो, चरित असलांका (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, अजमतुल्लाह उमरजई, फैबियन एलन, विजयकांत व्यासकांत, जेसन बेहरेनडोर्फ, असिथा फर्नांडो। 

Also Read: जब वर्ल्ड कप विजेता टीम को वापस लाने के लिए चार्टर फ्लाइट के पायलट ने ऑटोमेटिक लैंडिंग की

कैंडी फाल्कन्स की प्लेइंग इलेवन: दिनेश चंदीमल (विकेटकीपर), आंद्रे फ्लेचर, मोहम्मद हारिस, कामिंदु मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, पवन रथनायके, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चतुरंगा डी सिल्वा, रमेश मेंडिस, मोहम्मद हसनैन। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें