आईपीएल 2023 से बाहर हो चुके लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया है कि उनकी जांघ का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है और वो वापसी के लिए बेताब हैं। केएल राहुल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे और इसके बाद उन्हें पूरे टूर्नामेंट से भी बाहर होना पड़ा।

Advertisement

आईपीेएल में राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे थे लेकिन उनके बाहर होने के बाद क्रुणाल पांड्या को कप्तानी करनी पड़ रही है। इस चोट के चलते राहुल आईपीएल से तो बाहर हुए ही लेकिन साथ ही वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से भी बाहर हो गए हैं और उनकी जगह ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है।

Advertisement

राहुल ने अपनी सर्जरी के सफल होने पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, ”आप सभी को नमस्कार, मेरा अभी-अभी ऑपरेशन हुआ, जो सफल रहा है।चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने ये सुनिश्चित किया कि मैं सहज रहूं और सब कुछ सुचारू रूप से हो सके। अब मैं आधिकारिक रूप से रिकवरी की प्रक्रिया से गुजर रहा हूं। मैं पूरी तरह फिट होने और मैदान पर वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

केएल राहुल द्वारा साझा की गई इस खबर ने उनके फैंस को खुश होने का मौका दिया है और अब फैंस चाहते हैं कि राहुल जल्द से जल्द भारतीय टीम में वापसी करें ताकि आगामी वनडे वर्ल्ड कप से पहले वो अपनी पुरानी लय को हासिल कर सकें। राहुल ने मौजूदा आईपीएल सीजन में 9 मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने 34 की लगभग औसत और 113.22 के स्ट्राइक रेट से 274 रन बनाए। इस दौरान उनके स्ट्राइक रेट को लेकर उनकी काफी आलोचना की गई लेकिन जब तक वो अपने स्ट्राइक रेट पर काम कर पाते वो इस टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार