आईपीएल 2023 में शनिवार को लखनऊ सुपरजाइंट्स ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हरा दिया। लखनऊ की तरफ से इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने 5 विकेट (5-14) हासिल किए।

Advertisement

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल पांचवें ओवर में मार्क वुड को लेकर आए और इंग्लिश पेसर ने शुरु से ही अपना कहर बरपाना शुरु कर दिया। उन्होंने पृथ्वी शॉ (12) और मिशेल मार्श (0) को लगातार गेंदों पर बोल्ड कर दिल्ली के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। उसके बाद मार्क वुड ने सरफराज खान (4), एक्सर पटेल (16) और चेतन सकारिया (4) के विकेट लिए। लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से काइल मेयर ने अपनी पहली फिफ्टी पूरी की उन्होंने ताबड़तोड़ 38 गेंदों में 73 रन बनाकर अपनी टीम को 20 ओवरों में 193/6 तक पहुंचने में मदद की। जिसके जबाव में दिल्ली की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर 143 रन ही बना पाई।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी, उन्होंने 48 गेंदों में 56 रनों की अकेली लड़ाई लड़ी। वॉर्नर को उम्मीद थी कि दूसरी पारी में ओस आने से विकेट आसान हो जाएगा। लेकिन पिच में एलएसजी के गेंदबाजों के लिए बहुत कुछ था, खासकर मार्क वुड ने शानदार गेंदबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाई।

सबसे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। लखनऊ के लिए काइल मेयर्स ने 38 गेंद पर सर्वाधिक 73 रन बनाए। निकोलस पूरन ने 21 गेंद पर तेजी से 36 रन बनाए। आयुष बदोनी ने आखिरी ओवरों में सात गेंद पर 18 रन जड़ दिए। उन्होंने एक चौका लगाया और दो लंबे छक्के उड़ाए। दीपक हुड्डा 17, मार्कस स्टोइनिस 12 और केएल राहुल आठ रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल पांड्या 13 गेंद पर 15 और कृष्णप्पा गौतम एक गेंद पर छह रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खलील अहमद और चेतन सकारिया ने दो-दो विकेट लिए। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।

194 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 143 रन ही बना सकी। दिल्ली की तरफ से कप्तान डेविड वॉर्नर ने अंत तक संघर्ष किया। उन्होंने 48 गेंद पर 56 रन बनाए। वॉर्नर को दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला। रिले रूसो के साथ हालांकि उनकी छोटी सी साझेदारी जरुर हुई। लेकिन रूसो 20 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हो गए, अक्षर पटेल ने 11 गेंद पर 16 रन, पृथ्वी शॉ ने 9 गेंद पर 12 रन बनाए। इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श इस मैच में खाता नहीं खोल सके। उन्हें पहली ही गेंद पर मार्क वुड ने क्लीन बोल्ड कर दिया। सरफराज खान, अमन हकीम खान और चेतन सकारिया चार-चार रन बनाकर आउट हुए। रोवमन पॉवेल सिर्फ एक रन ही बना सके। कुलदीप यादव छह और मुकेश कुमार खाता खोले बगैर नाबाद रहे। लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए मार्क वुड ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर:

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार