लखनऊ सुपर जायंट्स ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों में अपनी दूसरी जीत हासिल की।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स 20 ओवर में 121/8 रन ही बना पाए। सुपर जायंट्स के स्पिनरों ने हैदराबाद पर ब्रेक लगाते हुए उसके आठ में से छह विकेट झटके। क्रुणाल पांड्या ने तीन और अमित मिश्रा ने दो विकेट निकाले।

Advertisement

कप्तान केएल राहुल ने सर्वाधिक 35 रन बनाये जबकि क्रुणाल पांड्या ने 34 रन का योगदान दिया। क्रुणाल को उनके आलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने कहा कि सनराइजर्स की बल्लेबाजी ने उन्हें नीचा दिखाया और वह आदिल रशीद के इस्तेमाल से भी प्रभावित नजर नहीं आये।

कुंबले ने जियो सिनेमा से कहा, यह अच्छी शुरूआत नहीं है। मैंने उन्हें अपने टॉप 4 में रखा है। वह एक अच्छी टीम है और उसके पास एक अच्छी बल्लेबाजी लाइन अप है। लेकिन वे चल नहीं पाए हैं। दोनों मैचों में उनकी बल्लेबाजी ने उन्हें नीचा दिखाया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर भी वे ज्यादा रन नहीं बना पाए थे।

उन्होंने कहा,राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए वे रशीद को जोस बटलर के खिलाफ जल्दी नहीं ला पाए जबकि वह अपनी पारी की शुरूआत में लेग स्पिनर को खेलना पसंद नहीं करते हैं। यहां भी रशीद को पहले छह ओवर तक रोके रखा गया था। जब आपके पास बोर्ड पर केवल 121 रन हैं तो मुख्य स्पिनर का इस्तेमाल कीजिये। उन्हें कुछ चीजों पर मेहनत करने की जरूरत है लेकिन सबसे पहले उन्हें अपनी बल्लेबाजी की समस्या को सुलझाना होगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार