भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीते मंगलवार, 4 मार्च को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 98 बॉल पर 84 रनों की शानदार पारी खेली। दुबई के मैदान पर विराट ने 5 चौके जड़ते हुए मुश्किल समय में टीम इंडिया के एक छोर संभालकर ये रन बनाए, हालांकि जब चीजे कंट्रोल में थी तब वो एक बड़ा शॉट मारने के लालच में अपना विकेट विपक्षी टीम को गिफ्ट कर गए।

Advertisement

आपको बता दें कि जब विराट आउट हुए तब उनसे भी ज्यादा दुखी उनके साथी खिलाड़ी केएल राहुल नज़र आए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही विराट एडम जाम्पा की बॉल पर छक्का मारने की कोशिश में बाउंड्री पर बेन ड्वारशुइस के हाथों कैच आउट होते हैं तो विराट के साथ केएल राहुल का भी दिल टूट जाता है। यहां वो विराट के द्वारा ऐसा शॉट मारने को लेकर नाराज़ होते हैं और कहते हैं कि 'मैं मार रहा था ना यार।' 

Advertisement

यानी केएल राहुल चाहते थे कि वो अटैकिंग शॉट्स खेलकर रन बटोरते रहे ताकि विराट दूसरी तरफ से सिंगल डबल लेते हुए अपनी सेंचुरी पूरी कर ली। अगर ऐसा होता तो ये विराट की 52वीं ODI सेंचुरी और 82वीं इंटरनेशनल सेंचुरी होती। ऐसे में वो सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड के और करीब पहुंच जाते। हालांकि ऐसा कुछ हो नहीं सका और भारतीय फैंस का दिल टूट गया।

बात करें अगर भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल की तो यहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने स्टीव स्मिथ (73) और एलेक्स कैरी (61) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 49.3 ओवर में ऑल आउट होते हुए 264 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली (84), श्रेयस अय्यर (45) और केएल राहुल (42*) ने शानदार पारियां खेली जिसके दम पर उन्होंने आसानी से 48.1 ओवर में 265 रनों का लक्ष्य हासिल करके जीत हासिल कर ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार