क्रिकबज की लेटेस्ट रिपोर्ट के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच से पहले एक बड़ा झटक लगा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) लगातार चोटों का शिकार होने के कारण अपने देश ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए है। उन्होंने आईपीएल 2023 में सिर्फ 3 ही मैच खेले जिसमें उन्होंने 8.44 के इकॉनमी रेट की मदद से 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति आरसीबी के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि टीम को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपना मैच  जीतने की जरूरत है। टीम के पास इस सीजन में अपने 13 मैचों में से 14 अंक हैं और हाथ में सिर्फ 1 गेम के साथ, टीम को इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन को हराने के लिए अपना सब कुछ झोंक देना होगा। 

Advertisement

फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच व;वाले मुकाबले पर कड़ी नजर रखेंगी क्योंकि लखनऊ की जीतसे  प्लेऑफ में सिर्फ एक स्थान शेष रह जाएगा, गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुके है। आरसीबी अभी जिस फॉर्म में है वो भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकते है। 

एशेज के बाद भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के साथ, ऑस्ट्रेलिया उम्मीद कर रहा होगा कि जोश हेजलवुड अपनी चोट के मुद्दों से उबरने में कामयाब रहे क्योंकि खिलाड़ी टीम की तेज गेंदबाजी यूनिट के एक महत्वपूर्ण सदस्य है। जोश हेजलवुड पिछले कुछ समय से बार-बार चोटिल हो रहे हैं। ऐसे में टीम चाहेगी कि वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले फिट हो जाए। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून को खेला जाएगा। भारत ने लगातार दूसरी बार फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार