2 नवंबर,  मीरपुर (CRICKETNMORE)। मीरपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को 108 रनों से हराकर सीरीज को 1- 1 से बराबरी कर लिया।

झटका: BCCI ने धोनी की जगह विराट कोहली को बनाया टी-20 कप्तान

Advertisement

ऐसा करते ही बांग्लादेश की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली टेस्ट जीत दर्ज की। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश की यह आठवीं जीत है। बांग्लादेश को ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने में गेंदबाज स्पिनर मेंहदी हसन ने खास योगदान दिया। दूसरे टेस्ट मैच में मेहंदी ने कुल 12 विकेट चटकाए। आपको बता दें कि पहले टेस्ट मैच में मेहंदी ने 7 विकेट चटकाए थे।

क्रिकेट फैन्स को लगा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ इस दिग्गज खिलाड़ी को किया गया बाहर

Advertisement

इस तरफ इस सीरीज में युवा स्पिन गेंदबाज ने कुल 19 विकेट अपने नाम किए। ऐसा करते ही मेहंदी ने अपने ही हमवतन खिलाड़ी इनामुल हक जूनियर और शाकिब अल हसन के एक सीरीज में 18 विकेट लेने के रिकॉर्ड को तोड़कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया।

BREAKING: रणजी ट्रॉफी में इतिहास रचने के बाद युवराज करेगें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी

गौरतलब है कि साल 2004- 2005 में इनामुल हक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 18 विकेट चटकाए थे तो साथ ही शकिब ने साल 2014- 15 में जिम्बाब्वे के खिलाफ ही खेलते हुए 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में कुल 18 विकेट चटकाने का कारनामा किया था.

इतना ही नहीं मेहंदी ने अपने डेब्यू मैच में मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द खिताब भी जीतने में सफलता पाई। ऐसा करने वाले मेहंदी दुनिया के 9वें खिलाड़ी बन गए हैं।

भारत के इस महान तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में होगी वापसी..

इस असाधारण लिस्ट में सौरव गांगुली, जैक्स रूडोल्फ, स्टुअर्ट क्लार्क, अजंथा मेंडिस, रविचंद्रन अश्विन, वर्नोन फिलेंडर, जेम्स पैटिंसन और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में लौटेगा ये तेज गेंदबाज

Advertisement

इंग्लैंड की टीम अब अपना अगला टेस्ट सीरीज भारत के खिलाफ 9 नवंबर से खेलने वाली है ऐसे में भारत की टीम अब अपने स्पिन आक्रमण के सहारे इंग्लैंड को हराने की सोच रही होगी।

BREAKING: भारत – इंग्लैंड सीरीज से पहले क्रिकेट फैन्स के लिए आई बुरी खबर

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार