डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) के तूफानी अर्धशतक और जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर एमआई केपटाउन (MI Cape Town) ने मंगलवार (10 जनवरी) को न्यूलैंड्स में खेले गए SA20 2023 के पहले मुकाबले में पार्ल रॉयल्स (Paarl Royals) को 8 विकेट से हरा दिया। रॉयल्स के 142 रन के जवाब में एमआई ने 27 गेंद बाकी रहते हुए 2 विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई टीम की शुरूआत धमाकेदार रही और डेवाल्ड ब्रेविस औऱ रयान रिकेलटन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 10.4 ओवर में 90 रनों की साझेदारी की। ब्रेविस ने 170.73 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में नाबाद 70 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और पांच छक्के जड़े, यानी ब्रेविस ने 9 गेंदों में 46 रन सिर्फ चौकों छक्कों की मदद से बनाए।

ब्रेविस के अलावा रिकेलटन ने 33 गेंदों में 42 रन, वहीं सैम कुरेन ने 16 गेंदों में 20 रन बनाए। 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पार्ल की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। रॉयल्स के लिए टॉप स्कोरर रहे जोस बटलर ने 42 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान डेविड मिलर ने 31 गेंदों में 42 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था।

Also Read: SA20, 2023 - Squads & Schedule

Advertisement

18 महीने के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे जोफ्रा आर्चर एमआई के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 27 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा ओली स्टोन ने दो विकेट और डुआन यान्सेन ने एक विकेट चटकाया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार