Mumbai Indians vs Rajasthan Royals, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 42वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार (30 अप्रैल) को MI के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की पॉइंट्स टेबल पर राजस्थान रॉयल्स की टीम अब तक 8 मुकाबलों में 5 जीत दर्ज करके टॉप चार में बनी हुई है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने 7 मैच खेले हैं जिसमें से वह सिर्फ 3 मैच ही जीत सकी है।

इस मुकाबले में आप कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर दांव खेल सकते हैं। इस 17.50 करोड़ के खिलाड़ी ने अब तक सीजन में 7 मैचों में 199 रन और 5 विकेट झटके हैं। वह बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही आपको पॉइंट्स जीता सकते हैं। वहीं उपकप्तान के तौर पर आप यशस्वी जायसवाल या जोस बटलर को चुन सकते हैं।

MI vs RR: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 30 अप्रैल 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू -  वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

MI vs RR: Pitch Report

यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाज़ों और तेज गेंदबाज़ों को मदद करती है। पहली इनिंग का औसत स्कोर 161 रन के आस-पास रहेगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना चाहेगी।

यहां पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। मुकाबले में 400 से ज्यादा रन बने थे। पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 214 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे थे, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस सिर्फ 201 रन ही बना सकी थी और यह मैच 13 रनों से गंवा बैठी थी।

MI vs RR Head-to-Head

कुल - 27
मुंबई इंडियंस - 14
राजस्थान रॉयल्स - 12
बेनतीजा - 01

MI vs RR: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Dream 11 Team

विकेटकीपर - जोस बटलर, ईशान किशन
बल्लेबाज़ - सूर्यकुमार यादव, देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल (उपकप्तान), तिलक वर्मा
ऑलराउंडर - रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, कैमरून ग्रीन
गेंदबाज़ - पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ

Mumbai Indians Probable Playing XI

रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सुर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ, पीयूष चावला

Rajasthan Royals Probable Playing XI

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, एडम जाम्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार