रोसू (डोमिनिका), 15 मई (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान मिस्बाह उल हक और सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज युनिस खान ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। दोनों बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रोसू के विंडसर पार्क मैदान पर अपने करियर का ंआखिरी मैच खेला और जीत के साथ विदाई ली। दोनों ने इस श्रृंखला शुरू होने से पहले ही रोसू टेस्ट के बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी। 

Advertisement

इस रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने मेजबान वेस्टइंडीज को 101 रनों से हरा दिया। यह पाकिस्तान की वेस्टइंडीज की जमीं पर पहली टेस्ट श्रृंखला जीत थी। इसी के साथ पाकिस्तान के दो दिग्गज सितारों ने जीत के साथ क्रिकेट से विदाई ली। 

Advertisement

मिस्बाह ने आठ मई 2001 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकटे में पदार्पण किया। उन्होंने अपने करियर में 75 टेस्ट मैच खेले और 46.62 की औसत से 5,222 रन बनाए जिसमें 10 शतक और 59 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं उन्होंने 162 एकदिवसीय मैचों में 43.40 की औसत से 5,122 रन बनाए। एकदिवसीय में मिस्बाह के नाम एक भी शतक नहीं हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 96 है। उन्होंने एकदिवसीय में 42 अर्धशतक जमाए हैं।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप   

मिस्बाह ने 39 टी-20 मैचों में 37.52 की औसत से 788 रन बनाए हैं। टी-20 में मिस्बाह ने तीन अर्धशतक जड़े हैं जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 87 है। 

मिस्बाह पाकिस्तान के इतिहास के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। उन्हीं की कप्तानी में ही पाकिस्तान ने बुरे दौर से निकलते हुए नंबर-1 टीम का दर्जा हासिल किया था। मिस्बाह ने 56 टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की है जिसमें से 26 में वह विजयी रहे जबकि 19 हार और 11 ड्रॉ उनके हिस्से आए। 

युनिस ने इसी श्रृंखला में टेस्ट क्रिकेट में अपने दस हजार रन पूरे किए। वह ऐसा करने वाले अपने देश के पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 13 फरवरी 2000 में कराची में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एकदिवसीय मैच से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप   

Advertisement

उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच भी श्रीलंका के खिलाफ 26 फरवरी को रावलपिंडी में खेला था। युनिस ने 118 टेस्ट मैच देश के लिए खेले और 52.05 की औसत से 10099 रन बनाए जिसमें 34 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 313 है। 

एकदिवसीय में उन्होंने 265 मैचों में पाकिस्तान की जर्सी पहनी और 31.24 की औसत से अपने खाते में 9,628 रन जोड़े। उन्होंने 50 ओवरों की क्रिकेट में सात शतक और 48 अर्धशतक जमाए। इस प्रारुप में 144 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है। 

युनिस ने देश के लिए 25 टी-20 मैच भी खेले और 22.10 की औसत से 441 रन बनाए।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप   

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में इन दोनों ने मिलकर कई बार पाकिस्तान की नैया पार लगाई। दोनों ने टेस्ट में तकरीबन 15 शतकीय साझेदारियां की हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार