9 मार्च,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक टी-20 में नया इतिहास रच दिया। वह उन चंद खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने 6 गेंदों में लगातार 6 छक्के जड़े हैं। 

Advertisement

42 साल के मिस्बाह ने हॉन्ग-कॉन्ग टी20 ब्लिट्स टूर्नामेंट में खेलते हए ये कमाल किया। हालांकि वह युवराज सिंह की तरह एक ही खिलाड़ी के ओवर में 6 छक्के नहीं जड़ सके। आपको याद होगा कि युवी ने 2007 वर्ल्ड टी-20 में स्टुअर्ट ब्रॉर्ड के ओवर में 6 गेंदों पर 6 छक्के जडेश थे। 

Advertisement

हॉन्ग-कॉन्ग आइलैंड के लिए खेलते हुए मिस्बाह ने हंग होम जगुआर्स के खिलाफ खेलते हुए मिसबाह ने 18वें ओवर में गेंदबाज इमरान आरिफ की आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के जड़े। अगला ओवर एशले कैडी ने किया और उन्होंने लगातार 4 गेंदों पर 4 छक्के मारे। 

मिस्बाह ने ऐसे जड़े 6 गेंदों में 6 छक्के

*18.5 ओवर  की  पहली गेंद पर 6 रन

Advertisement

*18.6 ओवर की दूसरी गेंद पर 6 रन

*19.1 ओवर- पहली गेंद दूसरे बल्लेबाज ने खेली और अगली गेंद पर मिस्बाह को स्ट्राइक मिली

*19.2 ओवर की तीसरी गेंद पर 6 रन

Advertisement

*19.3 ओवर की चौथी गेंद पर 6 रन

*19.4 ओवर की पांचवीं गेंद पर 6 रन

*19.5 ओवर की छठी गेंद पर 6 रन

Advertisement

19.6 ओवर की  सातवीं गेंद पर 4 रन 

मिस्बाह ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 7 गेंदों में 40 रन बनाए। उन्होंने 37 गेंदों में 7 छक्कों औऱ 4 चौकों की मदद से नाबाद 82 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत उनकी टीम ने 6 विकेट पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।। जगुआर्स इसके जवाब में निर्धारित 20 ओवर में 183 रन ही बना सकी।

यहां देखें मिस्बाह की तूफानी पारी का वीडियो

 

Advertisement

 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार