Mitchell Marsh Six Against Deepak Chahar: मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के 45वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराकर सीजन में लगातार पांचवीं जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही मुंबई अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

Advertisement

लखनऊ के लिए इस मैच में भी मिचेल मार्श एक बड़ा पॉजीटिव रहे और उन्होंने सीजन में अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए इस मैच में भी 34 रनों की  तूफानी पारी खेली जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इन दो छक्कों में से एक छक्का तो इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम की छत पर जा गिरी। उनके इस छक्के का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

लखनऊ के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ये लंबा छक्का लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। चाहर ने अपना पहला ओवर फेंकते हुए एक ऐसी गेंद फेंकी जिसके लिए मार्श पूरी तरह से तैयार थे। लेग स्टंप पर डाली गई इस गेंद पर मार्श ने जोर से बल्ला घुमाया और गेंद को स्टेडियम की छत पर पहुंचा दिया। उनके इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

मार्श एक बड़ी पारी के लिए तैयार नजर आ रहे थे लेकिन ट्रेंट बोल्ट ने उनकी पारी का अंत करके लखनऊ को बैकफुट पर धकेल दिया। 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम 161 रनों पर ही ढेर हो गई। लखनऊ के लिए एडन मार्करम ने 9 रन बनाए जबकि निकोलस पूरन (27 रन), ऋषभ पंत (4 रन), मिचेल मार्श (34 रन), और आयुष बडोनी (35 रन) भी जल्दी पवेलियन लौट गए। मुंबई के ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लेकर लखनऊ को चित कर दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार