इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे एशेज टेस्ट के चौथे दिन मिचेल स्टार्क ने एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे लेकर काफी बवाल मच रहा है। ये कैच बेन डकेट का था जिसे स्टार्क ने पूरा कर लिया था और ऑस्ट्रेलिया ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया था लेकिन इसके बाद जब थर्ड अंपायर पिक्चर में आए तो एकदम से सबकुछ बदल गया।

Advertisement

स्टार्क के कैच को अवैध मानते हुए थर्ड अंपायर ने डकेट को नॉटआउट दे दिया। थर्ड अंपायर का ये फैसला देखकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को यकीन ही नहीं हुआ और वो दिन का खेल खत्म होने के बाद भी मैदानी अंपायर्स से बहस करते दिखे। ये घटना चौथे दिन के सेकेंड लास्ट ओवर में देखने को मिली जब कैमरुन ग्रीन की गेंद पर डकेट ने फाइन लेग की तरफ रैंप शॉट खेला लेकिन उनके इस शॉट में दूरी नहीं थी और फाइन लेग पर खड़े मिचेल स्टार्क ने शानदार कैच लपक लिया। डकेट ने तो निराशा वाली मुद्रा में पवेलियन की तरफ चलना भी शुरू कर दिया था लेकिन फिर इसे रिव्यू किया गया और नो बॉल के साथ-साथ कैच को भी चैक किया गया।

Advertisement

इस समय स्टार्क के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि स्टार्क ने कैच तो पकड़ लिया था लेकिन बाद में उनका कंट्रोल खो गया और गेंद का संपर्क जमीन से हो गया। इसी वजह से थर्ड अंपायर ने बेन डकेट को नॉट आउट करार दे दिया। ज्यादातर फैंस का मानना है कि स्टार्क के इस कैच को वैध माना जाना चाहिए था लेकिन एमसीसी का नियम भी कुछ और ही कहता है। इस कैच को देखने के बाद एमसीसी ने भी ये बताया है कि क्यों बेन डकेट को नॉटआउट दिया गया।

कैच को लकेर एमसीसी ने ये कहा

Also Read: Live Scorecard

एमसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस कैच को लेकर लिखा, "घटना के संबंध में, कानून 33.3 स्पष्ट रूप से कहता है कि कैच तभी पूरा होता है जब क्षेत्ररक्षक का गेंद और अपनी गतिविधि पर पूरा नियंत्रण होता है। गेंद उससे पहले ज़मीन को नहीं छू सकती। इस विशेष घटना में, मिचेल स्टार्क अभी भी स्लाइड कर रहे थे क्योंकि गेंद जमीन से छू रही थी, इसलिए वो अपने मूवमेंट पर नियंत्रण में नहीं थे।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार