भानुका राजपक्षे (50) के शानदार अर्धशतक और अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के दूसरे मुकाबले में शनिवार को 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।

Advertisement

कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। प्रभसिमरण सिंह ने 12 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 23 रन बनाये। कप्तान शिखर धवन और राजपक्षे ने दूसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की। राजपक्षे ने 32 गेंदों पर 50 रन में पांच चौके और दो छक्के लगाए।

Advertisement

जितेश शर्मा 11 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए जबकि शिखर धवन 29 गेंदों में छह चौकों के सहारे 40 रन बनाकर थोड़ी देर बाद आउट हो गए। पंजाब का चौथा विकेट 15वें ओवर में गिरा।

सिकंदर रजा 13 गेंदों में 16 रन बनाकर 168 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। लेकिन इसके बाद इस आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करेन ने 17 गेंदों में दो छक्कों के सहारे नाबाद 26 रन और शाहरुख खान ने सात गेंदों में नाबाद 11 रन बनाकर पंजाब को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

केकेआर की तरफ से टिम साउदी ने 54 रन पर दो विकेट लिए जबकि उमेश यादव, सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला। वरुण ने अपने चार ओवर में 26 और उमेश ने 27 रन दिए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार