इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का दूसरा मैच, जो आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में शनिवार को पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया जहां बारिश से प्रभावित मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को पंजाब किंग्स ने 7 रन से हरा दिया। पंजाब की तरफ से भानुका राजपक्षे ने गेंद को अच्छी तरह से टाइम किया और शानदार अर्धशतक लगाया, जबकि अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट चटकाए।

Advertisement

सपाट पिच और तेज आउटफील्ड पर, पंजाब पहले 10 ओवर में 100 रन तक पहुंचते ही 200 से ऊपर का स्कोर बनाती नजर आ रही थी, लेकिन कोलकाता, जिसके गेंदबाजों ने संघर्ष किया और 10 ओवर के बाद चार विकेट चटकाए और मात्र 91 रन और बनाने दिए, जिससे पंजाब 200 के स्कोर से नौ रन कम बना सका।

Advertisement

वैसे तो पंजाब के सभी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरूआत की, लेकिन केवल राजपक्षे ही 156.25 की स्ट्राइक रेट से पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से अर्धशतक तक पहुंच सके। जवाब में, अर्शदीप ने कोलकाता की कमर तोड़ दी और पांच ओवर में कोलकाता का स्कोर 29-3 था। आंद्रे रसेल ने टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन वो भी आउट हो गए। हालांकि कोलकाता ने 16 ओवर में सात विकेट पर 146 रन बनाए थे कि तभी बारिश आ गई इसके कारण आगे खेल नहीं हो पाया। और डकवर्थ लुईस नियम के तहत केकेआर 7 रनों से हार गया।

पंजाब की तरफ से अर्शदीप ने बेहतरीन गेंदबाजी की, उन्होंने तीन ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अर्शदीप ने पारी के दूसरे ओवर में ही मनदीप सिंह (2) और अनुकूल राय (4) को अतिरिक्त उछाल लेती गेंदों पर आउट करके केकेआर की जीत की उम्मीदों पर पानी पेर दिया। नाथन एलिस के गेंद संभालते ही रहमानुल्लाह गुरबाज (16 गेंदों पर 22 रन) की पारी पर विराम लगाया। इस तरह केकेआर पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 46 रन बना पाई। सिकंदर रजा ने कप्तान नितीश राणा (17 गेंदों पर 24 रन) को चलता किया और फिर राहुल चाहर ने रिंकू सिंह (4) को आउट कर दिया, इस समय केकेआर का स्कोर पांच विकेट पर 80 रन था।

केकेआर की आधी टीम वापस जा चुकी थी उसके बाद रसेल ने क्रमश: चाहर और हरप्रीत बराड़ पर छक्का और चौका लगाकर वापसी करने की कोशिश की। रसेल और वेंकटेश ने छठे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। एलिस के 14वें ओवर में 18 रन बने, जिसमें अय्यर की नो बॉल पर छक्का मारना भी शामिल था। उसके बाद रसेल ने करेन गेंद पर छक्का और चौका जड़ने के बाद शार्ट पिच गेंद पर रजा को कैच दे दिया। करेन के इस ओवर में हालांकि 18 रन बने जिसमें शार्दुल ठाकुर का छक्का भी शामिल है। अर्शदीप ने अपने दूसरे स्पेल के पहले ओवर में ही वेंकटेश को आउट करके केकेआर की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जब बारिश के कारण खेल रोका गया तब ठाकुर आठ और सुनील नारायण सात रन पर खेल रहे थे। 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार