पाकिस्तान के ओपनिंग और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने रविवार (25 अप्रैल) को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में धमाकेदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। रिजवान ने 60 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 91 रनों की पारी खेली।
रिजवान ने अपनी शानदार पारी के दौरान कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

तोड़ा कुमार संगाकारा का रिकॉर्ड

Advertisement

2021 इस फॉर्मेंट में में रिजवान का यह छठी अर्धशतकीय पारी है और इसके साथ ही वह पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में एक साल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के महान कुमार संगाकारा का रिकॉर्ड तोड़ा। संगाकारा ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज साल 2009 में 5 अर्धशतकीय पारी खेली थी।

सबसे ज्यादा रन

एक साल में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी रिजवान पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। 2021 में रिजवान के 524 रन हो गए हैं। 

Advertisement

इस मामले में उन्होंने अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद का रिकॉर्ड तोड़ा। शहजाद ने साल 2016 में कुल 520 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम 459 रनों के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार