पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच मुल्तान में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच काफी रोमांचक हो चला है। तीसरे दिन वेस्टइंडीज को मैच जीतने के लिए 251 रनों का टारगेट मिला है। पहली पारी में अर्द्धशतक लगाने वाले मोहम्मद रिजवान दूसरी पारी में बल्ले से सिर्फ दो रन बनाकर चलते बने लेकिन उन्होंने फील्डिंग के दौरान अपनी टीम के लिए सबकुछ झोंक दिया।

Advertisement

इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को जमकर स्लेज किया और एक बार तो वो कैरेबियाई बल्लेबाज को बुरी तरह से स्लेज करते हुए भी दिखे। उनकी स्लेजिंग स्टंप-माइक में रिकॉर्ड हो गई और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो गया। ये घटना मैच के दूसरे दिन के दौरान हुई।

Advertisement

वेस्टइंडीज का बल्लेबाज अपनी क्रीज़ में था और रिजवान मुस्कुराते हुए और चिल्लाते हुए दिखाई देते हैं, "या भाई कब्रिस्तान में आओ, भाई।"

इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान की दूसरी पारी सिर्फ 157 रनों पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में पाकिस्तान के लिए कप्तान शान मसूद (52) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। जबकि डेब्यूटेंट मोहम्मद हुरैरा ने भी 29 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए जोमेल वैरिक्कन ने 7 विकेट लिए। स्पिनर्स के लिए मददगार पिच पर वेस्टइंडीज को जीत के लिए 251 रन बनाने हैं जो काफी मुश्किल होने वाला है।

ताजा समाचार लिखे जाने तक वेस्टइंडीज ने 34 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं और अभी भी उन्हें जीत के लिए 217 रनों की दरकार है जबकि उनके हाथ में सिर्फ 7 विकेट हैं। पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में पहले तीनों विकेट साजिद खान ने लिए। उन्होंने पहली पारी में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार