मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) को पाकिस्तान वनडे टीम (Pakistan ODI Team)  के कप्तानी पद से हटा दिया गया है और शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) को नया कप्तान बनाया है। रावलपिंडी में पाकिस्तान औऱ साउथ अफ्रीका के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस फैसले का ऐलान किया। रिजवान औऱ अफरीदी दोनों इस मैच में खेल रहे हैं। 

Advertisement

पाकिस्तान बोर्ड ने अपने बयान में रिजवान को हटाने के पीछे का कोई कारण नहीं दिया है। पीसीबी के अनुसार यह फैसला इस्लामाबाद में सिलेक्शन कमेटी और लिमिटेड ओवर के हेड कोच माइक हेसन के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया।

Advertisement

यह पहली बार नहीं है जब 25 साल के अफरीदी पाकिस्तान टीम की कमान संभालेंगे। इससे पहले उन्हें जनवरी 2024 में पाकिस्तान टी-20 इंटरनेशनल टीम की कमान सौंपी गई थी। न्यूजीलैंड दौरे पर टी-20 सीरीज में अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद रिजवान की तरह ही अफरीदी को भी हटाकर बाबर आजम को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। 

रिजवान को पिछले साल वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई थी और उनकी अगुआई में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया औऱ साउथ अफ्रीका में सीरीज जीती। हालांकि टीम घर में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में पहले ही राउंड से बाहर हो गई थी। 

वहीं अफरीदी की बात करें तो पिछले वह वनडे में पाकिस्तान के बेस्ट गेंदबाज रहे औऱ उन्होंने साउथ अफ्रीका औऱ ऑस्ट्रेलिया में मिली सीरीज में अहम योगदान दिया। 2023 वर्ल्ड कप की शुरुआत के बाद से, किसी भी पूर्ण सदस्य देश के तेज गेंदबाज ने अफरीदी द्वारा लिए गए 45 से अधिक विकेट नहीं लिए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

बतौर वनडे कप्तान अफरीदी की पहली सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगी। दोनों टीमों के बीच 4 से 8 नवंबर को तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार