Pakistan vs West Indies: पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्‍ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वार्म अप मैच खेलने मैदान पर उतरी। इस वार्म अप मैच में सभी की नजरें आउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ी क्रिस गेल पर थी। 42 साल के क्रिस गेल उम्र के इस पड़ाव पर बल्लेबाजी में थोड़ा सहमे हुए नजर आ रहे हैं। इस बात से पाकिस्तान के खिलाड़ी भी अच्छे से वाकिफ हैं।

Advertisement

मैच के दौरान जब क्रिस गेल बल्लेबाजी करने के लिए आए तब पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और गेंदबाज शादाब के बीच हुई बातचीत स्ंटप माइक में रिकॉर्ड हो गई। शादाब ने क्रिस गेल की बल्लेबाजी के बारे में कुछ नोटिस किया। गेंदबाज को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि क्रिस गेल दबाव में है।

Advertisement

गेंदबाज विकेटकीपर से कहता है क्रिस गेल थोड़ा दबाव में है। विकेटकीपर रिजवान गेंदबाज से सहमति जताते हुए कहते हैं कि गेल डरे हुए दिख रहे हैं और इस तरह हावी होने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए क्रिस गेल ने 30 गेंदों का सामना करने के बाद 2 चौकों की मदद से महज 20 रन बनाए थे।

वहीं अगर मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के लिए शिमरॉन हेटमायर ने सर्वाधिक 28 रनों की पारी खेली वहीं पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी, हसन अली और हारिस रऊफ के खाते में 2-2 विकेट आए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार