India vs South Africa 2nd Test: भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में 9 ओवर में 15 रन देकर 6 विकेट लिए और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया। सिराज ने एडेन मार्करम, डीन एल्गर, टोनी डी जॉर्जी, डेविड बेडिंघम, काइल वेरन और मार्को यान्सेन को अपना शिकार बनाया।

 
Advertisement

ऐसा करने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज

Advertisement

टीम इंडिया के 91 साल के टेस्ट इतिहास मे सिर्फ दूसरी बार ऐसा हुआ है जब एक टेस्ट मैच के पहले दिन लंच से पहले किसी गेंदबाज ने 5 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। इससे पहले मार्च 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ बैंगलोर में हुए टेस्ट में स्पिन गेंदबाज मनिंदर सिंह ने ये कारनामा किया था। 

श्रीनाथ-शार्दुल की बराबरी

जवागल श्रीनाथ और शार्दुल ठाकुर के बाद सिराज साउथ अफ्रीका की धरती पर एक टेस्ट पारी में 6 या उससे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बने। 
सिराज के इस प्रदर्शन से भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 55 रन पर ऑलआउट कर दिया। ये भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है। साथ यह अपने घर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर है। इससे पहले साल 1889 में इंग्लैंड के खिलाफ पोर्ट एलिज़ाबेथ में खेले गए टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका 84 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। साउथ अफ्रीका की टीम में तीन बदलाव हुए हैं। चोटिल टेम्बा बावुमा और गेराल्ड कोइट्जे की जगह ट्रिस्टन स्टब्स और लुंगी एंगिडी को मौका मिला है। स्टब्स का यह डेब्यू मुकाबला है। इसके अलावा कीगन पीटरसन की जगह स्पिनर केशव महाराज टीम में आए हैं। भारतीय टीम में रविचंद्रन अश्विन औऱ शार्दुल ठाकुर बाहर गए हैं, रविंद्र जडेजा और मुकेश कुमार टीम में आए हैं।

Advertisement

टीम इस प्रकार है

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार।

Also Read: Live Score

Advertisement

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरन (विकेटकीपर), मार्को यान्सेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर, लुंगी एंगिडी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार