2 जुलाई (ढाका)| बांग्लादेश की वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने अपना फेसबुक पेज फिर से चालू कर दिया है। मुर्तजा ने बुधवार रात को अपना पेज ओपन किया और एक कमेंट डाला।
Advertisement
कमेंट में उन्होंने लिखा, "प्रशंसकों के समर्थन को देखते हुए मैं इस पेज को फिर से चालू करने पर बाध्य हुआ हूं।"
मुर्तजा ने लिखा है कि हाल की कुछ घटनाओं को देखते हुए वह अपने फेसबुक पेज को अभी बंद ही रखना चाहते थे लेकिन वह अपना फैसला बदलने पर मजबूर हुए।
Advertisement
अपने साथी खिलाड़ी नासिर हुसैन द्वारा एक फोटो अपलोड किए जाने के बाद उसे लेकर आए गंदे कमेंट के बाद मुर्तजा ने अपना फेसबुक पेज बंद कर दिया था।
(आईएएनएस