11 सितंबर, ग्रेटर नोएडा (CRICKETNMORE)। ग्रेटर नोएडा में चल रहे दिलीप ट्रॉफी के फाइनल के दूसरे दिन इंडिया ब्लू के बल्लेबाज पुजारा ने फिर से कमाल करते हुए दोहरा शतक जमा दिया। रोहित शर्मा के 264 रन को तोड़ दिया इस खिलाड़ी ने

Advertisement

पहले दिन के 3 विकेट पर 362 रन से दूसरे दिन आगे खेलना शुरु किया लेकिन दिनेश कार्तिक अपने कल के स्कोर 55 में एक भी रन नहीं जोड़ पाए और आउट हो गए।

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का होगा एलान, इस बड़े खिलाड़ी की होगी वापसी
Advertisement

दिनेश के आउट होने के बाद शेल्डन जैक्सन के साथ मिलकर पुजारा ने इंडिया ब्लू की पारी को पूरी तरह से संभाल लिया।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज खुलासा: रोहित की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इस दिग्गज को किया जाएगा टीम में शामिल

आज के दिन पुजारा ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 8 वां दोहरा शतक जमा लिया। इसके साथ ही पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गवास्कर, विजय हजारे सहित राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इन सभी बल्लेबाजों ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 8 दोहरा शतक जमाए थे। सचिन के बाद इस दिग्गज के सामने भी झुके कोहली- जरुर जानें

इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भारत के तरफ से सर्वाधिक बार दोहरा शतक जमाने का कारनामा केएस रणजीत सिंह जी ने किया था। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 14 बार दोहरा शतक जमाए थे तो वहीं विजय मर्चेंट के नाम 11 बार दोहरा शतक जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है। OMG: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा, यह दिग्गज खिलाड़ी टीम से बाहर

Advertisement

ये खबर लिखे जाने तक इंडिया ब्लू की टीम ने 4 विकेट पर 597 रन बना लिए थे। पुजारा 216 रन बनाकर खेल रहे थे तो वहीं शेल्डन जैक्सन 128 रन बनाकर खेल रहे थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार