टी-20 को बल्लेबाजों के फॉर्मेट माना जाता है और कुछ गेंदबाज इस बात को सच भी साबित कर देते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि उन पांच गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने एक आईपीएल मुकाबले में सबसे ज्यादा रन लुटाए हैं। आपको यह जानतक हैरानी होगी कि ये पांचों गेंदबाज भारतीय ही हैं।  

Advertisement

इशांत शर्मा

Advertisement

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजी विभाग के अगवा इशांत शर्मा का है। इशांत शर्मा ने सनराइजर्स हैदारबाद की तरफ से खेलते हुए 8 मई 2013 को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ निर्धारित 4 ओवरों में 66 रन दिए थे। इशांत की इतनी महंगी गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई की टीम ने उस मुकाबले में 223 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया और 77 रनों से जीत अपने नाम की।

उमेश यादव

Advertisement

भारतीय टीम के स्पीड स्टार उमेश यादव इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। 10 मई 2013 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से खेलते हुए उमेश यादव ने 4 ओवरों में 65 रन देकर सिर्फ 1 विकेट लिया । आरसीबी ने यह मुकाबला 4 रन से जीता था। 

संदीप शर्मा

Advertisement

14 मई 2014 को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाज संदीप शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर किए और एक विकेट लेकर 65 रन दिए। हालांकि इस मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को जीत मिली औऱ संदीप मैच का मुजरिम बनने से बच गए। 

वरूण आरोन

Advertisement

इस लिस्ट में चौथा नाम वरूण आरोन का है। वरूण आरोन ने दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 4 ओवरों में दो विकेट देकर 63 रन दिए। 25 मई 2012 को खेला गया यह मुकाबला दूसरा क्वॉलीफाइंग फाइनल था। गेंदबाजी में वरूण का यह प्रदर्शन दिल्ली डेयरडेविल्स पर भारी पड़ा जिसके चलते वह फाइनल मे नहीं पहुंच सके।

अशोक डिंडा

Advertisement

अपने रनअप और गेंदबाजी अंदाज के लिए मशहूर अशोक डिंडा ने सहारा पुणे वॉरियर्स की तरफ से खेलते हुए वानखेड़े स्टेडियम में घरेलू टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 ओवरों मे बिना कोई विकेट लिए 63 रन दिए। अशोक के यह आंकड़े पुणे पर भारी पड़े और मुंबई इंडियंस ने 41 रन से मैच जीत लिया था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार