लंदन, 15 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारत के महेंद्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं। 

Advertisement

उन्होंने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में यह मुकाम हासिल किया। धोनी ने इस मैच में 37 रनों की पारी खेली रोहित शर्मा की वाइफ रितिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PHOTOS

 
Advertisement

 

उनसे पहले श्रीलंका के कुमार संगाकारा ऐसे पहले विकेटकीपर हैं जिन्होंने वनडे में 10,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। संगाकारा के नाम वनडे क्रिकेट में 404 मैचों की 380 पारियों में 14,234 हैं। उन्होंने 296 पारी में 10,000 रन पूरे किए थे।

धोनी इसी के साथ वनडे में सबसे तेजी से 10,000 रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं। धोनी ने इसके लिए 273 पारियों ली जबकि इस सूची में सबसे ऊपर बैठे सचिन तेंदुलकर ने महज 259 पारियों में यह उपलब्धी हासिल की थी। 

वह 50 की औसत से 10 हजार रन बनाने वाले भी दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं.। 

Advertisement

वहीं धोनी वनडे में 10,000 रन पूरे करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले इस सूची में सचिन, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के नाम हैं। धोनी के अब 320 मैचों में 10,004 रन हो गए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार