आईपीएल के 13वें सीजन का पहला मुकाबला शनिवार (19 सितंबर) के महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच शेख जायेद स्टेडियम में भारतीय समयनुसार 7:30 बजे शुरू होगा।

Advertisement

इस मैच में चेन्नई के कप्तान धोनी के पास एक खास कीर्तिमान स्थापित करने का मौका होगा। धोनी इस मैच में 4 छक्के लगाते ही आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले साउथ अफ्रीका के एबी डी विलियर्स को पीछा छोड़ते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। धोनी ने अभी तक के अपने आईपीएल करियर में 190 मैच खेले है जिसमें उन्होंने कुल 209 छक्के लगाएं है। एबी डी विलियर्स के नाम 154 मैचों में 212 छक्के दर्ज है।

Advertisement

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के (Most Sixes in IPL) लगाने का रिकॉर्ड किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलने वाले वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 125 मैचों में 326 छक्के लगाने का कारनामा किया है।

दूसरी तरफ अगर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अगर कल के मैच में 6 छक्के लगाने में कामयाब हो जाते है तो वह आईपीएल के इतिहास में 200 छक्के पूरा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित शर्मा के नाम फिलहाल 188 मैचों में 194 छक्के दर्ज है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार