OMG: महेंद्र सिंह धोनी के होटल में लगी आग, हजारे ट्रॉफी का सेमाफाइनल रद्द

Updated: Fri, Mar 17 2017 12:12 IST
MS Dhoni survives fire scare, Jharkhand’s Vijay Hazare Trophy semifinal postponed ()

नई दिल्ली, 17 मार्च (CRICKETNMORE)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित एक होटल में शुक्रवार सुबह आग लग गई, जहां भारतीय क्रिकेट टीम के स्कीपर महेंद्र सिंह धोनी ठहरे हुए थे। धोनी इस वक्त अपने राज्य की टीम की अगुवाई कर रहे हैं।

इस आग के चलते झारखंड के क्रिकेटरों की किट जल गई। इस कारण दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी सेमीफाइनल को रद्द करना पड़ा। झारखंड को ये मुकाबला बंगाल के खिलाफ खेलना था। 

सुबह 5.30 बजे नजदीकी मॉल में लगी आग इस होटल तक भी पहुंची।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) सुरेंद्र कुमार ने बताया कि धोनी सहित खिलाड़ियों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्होंने कहा, "यह घटना झारखंड क्रिकेट टीम के नेट प्रैक्टिस के लिए निकलने से कुछ समय पहले हुई।"

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "द्वारका सेक्टर-10 स्थित वेलकम होटल में आग लगने के बारे में कॉल सुबह 6.30 बजे आई, जिसके बाद दमकल के 30 वाहनों को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया।"

उन्होंने बताया, "आग पर सुबह 7.50 बजे काबू पा लिया गया।"रिपोर्टों के अनुसार, सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया। किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दिल्ली में ही खेला जाएगा। तमिलनाडु की टीम बडौदा को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। 

IN PICS: दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें