6 अक्टूबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इन दिनो धोनी बायोपिक फिल्म कमाल कर रही है। दूसरी तरह धोनी 16 अक्टूबर से होने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के लिए भी तैयार हो गए हैं।

SHOCKING: इस वजह से वनडे टीम में नहीं लिया गया युवराज को तो वहीं रैना की वापसी का राज खुला

Advertisement

लेकिन उससे पहले धोनी ने अपने राज्य झारखंड के खिलाड़ियों के लिए रणजी ट्रॉफी में कमाल का खेल दिखाने के लिए खुद खिलाड़ियों से मिलकर शुभकामनाए दी है।

Advertisement

धोनी दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में जाकर झारखंड टीम के खिलाड़ियों से मिले और राणजी ट्रॉफी में अच्छा खेल दिखाने के लिए खिलाड़ियों से काफी देर तक बात- चीत की।

गौरतलब है कि झारखंड की टीम गुरुवार को महाराष्ट्र के साथ खेलकर अपने रणजी ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 

क्विंटन डि कॉक ने रचा वनडे में हैरतअंगेज रिकॉर्ड, कोहली और डीविलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़ा

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए कैप्टन कूल ने कहा कि वो अपने राज्य के तरफ से रणजी मैच तो नहीं खेलेगें लेकिन अपने युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए उनके साथ नेट पर समय बिताउंगा।

धोनी का जोरदार खुलासा, इस वजह से वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में युवराज से पहले बल्लेबाजी करने उतरे थे..

Advertisement

इसके अलावा धोनी ने अपने फिटनेस को लेकर कहा कि टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद मैंने रेगुलर जिम जाना शुरु किया है।आपको अपने करियर को अच्छा और लंबा बनना है तो फिट होना बेहद जरूरी है।

पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत में इस गेंदबाज ने रचा इतिहास, ऐसा सिर्फ वसीम अकरम ही कर पाए थे

वैसे आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए  भारतीय टीम घोषित हो गई है और वनडे टीम में रैना की वापसी हुई है।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार