धोनी (MS Dhoni) केवल एक नाम नहीं बल्कि एक इमोशन है। फैंस धोनी को पसंद नहीं उनसे प्यार करते हैं। धोनी की एक झलक पाने के लिए करोड़ों फैंस बेताब रहते हैं यही वजह है कि जब-जब थाला मैदान पर उतरते हैं तो फैंस की दीवानगी चरम पर होती है। धोनी भी फैंस का दिन बनाने में कभी पीछे नहीं हटते हैं। लाइमलाइट से दूर रहने वाले धोनी को जब-जब कोई फैन दिल से याद करता है तब-तब धोनी हो ना हो किसी ना किसी तरह से उससे जरूर मिलते हैं। धोनी ने ऐसा ही किया अपनी एक फैन लावन्या का दिन बनाकर।

Advertisement

धोनी की फैन लावन्या ने धोनी से मिलने का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। धोनी के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने के बाद लावन्या ने लिखा, 'उनसे मिलने का एहसास कुछ ऐसा है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वह दयालु, मधुर और मृदुभाषी हैं।'

Advertisement

लावन्या ने आगे लिखा, 'जिस तरह से उन्होंने मुझसे मेरे नाम की स्पेलिंग के बारे में पूछा, उन्होंने मुझसे हाथ मिलाया और जब उन्होंने मुझसे कहा रोना नहीं है और मेरे आंसू पोंछे तो यह मेरे लिए एक चरम आनंद था। उन्होंने अपने स्केच के लिए मुझे धन्यवाद कहा और कहा कि इसे मैं ले जाउंगा। उन्होंने मुझसे जो शब्द बोले वे मुझे हमेशा याद रहेंगे।'

लावन्या ने अपने पोस्ट के अंत में #msdiantillidie लिखा है जिसका मतलब है कि मरते दम तक धोनी की फैन रहूंगी। इसके अलावा उसने लिखा, 'उन्होंने मुझे अपना कीमती समय दिया जिसे मैं शब्दों के माध्यम से व्यक्त नहीं कर सकती। जब मैंने उनसे कहा आप बहुत अच्छे हो तो उनका रिएक्शन अनमोल था।' 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार