IPL 2022: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ बुधवार (13 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में स्लो ओवर-रेट (Slow Over Rate) के लिए 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। बता दें कि रोहित का यह इस सीजन का स्लो ओवर-रेट का दूसरा अपराध है। आगे आने वाले मुकाबलों में अगर तीसरी बार स्लो ओवर-रेट के दोषी पाए जाते हैं तो उनपर एक मैच का बैन और 30 लाख रुपये जुर्माना लग सकता है। 

Advertisement

रोहित के अलावा मुंबई इंडियंस के प्लेइंग इलेवन के बाकी खिलाड़ियों को 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना (जो भी कम हो) देना होगा। आईपीएल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक मीडिया रिलीज जारी कर इसकी पुष्टि की। 

Advertisement

रोहित इस सीजन के पहले कप्तान हैं, जो दो बार स्लो ओवर-रेट के दोषी पाए गए हैं। इससे पहले 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में स्लो ओवर-रेट के लिए रोहित पर 12 लाख का जुर्माना लगा था। उनके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत औऱ सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने एक-एक बार स्लो ओवर-रेट का अपराध किया है। 

इस मुकाबले में रोहित ने 17 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 10000 रन भी पूरे कर लिए। यह कारनामा करने वाले रोहित भारत के दूसरे और दुनिया के सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। 

बता दें कि इस सीजन मुंबई इंडियंस की हार का सिलसिला जारी है। इस सीजन अब तक खेले गए पांच मैचों में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बावजूद मुंबई को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। पांच मैच में पांच हार के साथ मुंबई पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे दसवें नंबर पर है। मुंबई आईपीएल की पहली टीम बनी है जो दो सीजन शुरूआत के लगातार पांच मैच हारी है। 

   
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार