फरवरी 11, हैदराबाद (CRICKETNMORE)। भारत ने राजीव गांधी स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को चायकाल तक मेहमानों के 271 रनों पर ही छह विकेट चटका दिए। ये खबर लिखे जाने तक कप्तान मुश्फिकुर रहीम (नाबाद 63) और मेहेदी हसन मिराज22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Advertisement

भारत ने कप्तान विराट कोहली (204), मुरली विजय (108), रिद्धिमान साहा (106), चेतेश्वर पुजारा (83), अंजिक्य रहाणे (82), रवींद्र जडेजा (नाबाद 60) की बेहतरीन पारियों की बदौलत अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 687 रनों पर शुक्रवार को घोषित कर दी थी। लाइव स्कोर

Advertisement

बांग्लादेश ने भी दूसरे दिन एक विकेट खोकर 41 रन बना लिए थे। तीसरे दिन इसी स्कोर से आगे खेलने उतरी मेहमान टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने विवश दिखी। मेजबानों ने उसके अगले तीन विकेट दिन के पहले सत्र में ही गिरा दिए थे। BREAKING: भारत का यह पूर्व स्पिन गेंदबाज बना बांग्लादेश का स्पिन गेंदबाजी कोच

लेकिन दूसरे सत्र में शाकिब अल हसन (82) और कप्तान ने टीम को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों को बिना किसी परेशानी के खेल रहे थे। शाकिब ने अपनी अर्धशतकीय पारी में कई खूबसूरत शॉट लगाए तो वहीं रहीम ने समझदारी से स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया।

 

इन दोनों बल्लेबाजों को विश्व के दो शीर्ष स्पिन गेंदबाजों रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को भी आसानी से खेला। इस साझेदारी को शाकिब ने अपनी गलती से ही तोड़ा। वह अश्विन की गेंद को मिड ऑन के ऊपर से मारने के चक्कर में उमेश यादव को कैच दे बैठे।

Advertisement

शाकिब का यह भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर था। उन्होंने अपनी पारी में 103 गेंदे खेलीं और 14 चौके लगाए। वह 216 के कुल स्कोर पर आउट हुए।

अश्विन के बाद रवींद्र जडेजा ने भी अपना खाता खोला और कुछ देर बाद सब्बीर रहमान (16) को पगबाधा कर मेहमानों को छठा झटका दिया।  इससे पहले, तीसरे दिन खेलने उतरी मेहमान टीम अपने खाते में तीन रन ही जोड़ पाई थी कि तमीम इकबाल (24) रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

मोमीनुल हक (12) और महामुदुल्लाह (28) ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की, लेकिन हक अपनी पारी को ज्यादा विस्तार नहीं दे पाए और उमेश की गेंद पर 64 के कुल स्कोर पर पगबाधा करार दे दिए गए। महामुदुल्लाह ने इसके बाद शाकिब के साथ पारी को संभालने की कोशिश की। तीन विकेट खोने के कारण इन दोनों ने किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया और धैर्य के साथ बल्लेबाजी की। अनुष्का शर्मा का फुटा गुस्सा, विराट कोहली को लेकर उठ रही ऐसी खबरों पर निकाला अपना गुस्सा

Advertisement

इस जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 45 रन जोड़ लिए थे, लेकिन ईशांत शर्मा ने इस साझेदारी को और आगे नहीं जाने दिया। उन्होंने महामुदुल्लाह को 109 के कुल स्कोर पर पगबाधा कर पवेलियन की राह दिखाई।  यहां से शाकिब और रहीम ने भोजनकाल तक टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार