Pakistan vs New Zealand Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) बुधवार (19 फरवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ करांची के नेशनल स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में फ्लॉप रहे। केन विलियमसन पारी के नौंवे ओवर में नसीम शाह की शानदार गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 2 गेंदों का सामना कर 1 रन बनाया। 

Advertisement

विलियमसन एक नीची रहती, बाहर जाती हुई बेहतरीन गुड लेंथ गेंद को समझ नहीं पाए और गेंद को ब्लॉक करने के चक्कर में बल्ले का बाहरी किनारा दे बैठै। विकेट के पीछे विकेटकीपर औऱ कप्तान मोहम्मद रिजवान ने आगे की तरफ डाइव लगाकर शानदार कैच पूरा किया है। 

Advertisement

विलियमसन वनडे में 36 पारी औऱ 2237 दिन के बाद पहली बार सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हुए हैं। इससे पहले आखिरी बार जनवरी 2019 में ऐसा हुआ था।

बता दें कि इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान की मेजबानी में ही वनडे ट्राई सीरीज में विलियमसन का प्रदर्शन शानदार रहा था और उन्होंने 2 पारियों में 225 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान न टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

टीमें:

Advertisement

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, विल यंग, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्के।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement


 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार