इस साल जून में होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए न्यूजीलैंड ने 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में अनकैप्ड खिलाड़ी रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra), जैकब डफी (Jacob Duffy) और डेवोन कॉनवे (Devon Conway) को मौका मिला है।

Advertisement

टीम में डग ब्रेसवेल की वापसी हुई है जिन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2016 में खेला था। इसके अलावा स्पिनर एजाज पटेल को भी मौका मिला है। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को सिलेक्टर्स ने जगह नहीं दी है। 

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज के खत्म होने के बाद इन खिलाड़ियो में से ही 15 भारत के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (ICC World Test Championship Final) के लिए चुने जाएंगे।

21 साल के ऑलराउंडर रविंद्र को घरेलू क्रिकेट और न्यूजीलैंड ए के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन करने के चलते टीम में मौका मिला है। वहीं कॉनवे को लिमिटेड ओवर क्रिकेट में लगातार अपने शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है।

ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम भी टीम शामिल है, जिनकी हाल ही में टखने की सर्जरी हुई थी। उन्हें सीरीज से पहले मई में फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।

टीम के चार बड़े खिलाड़ी केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट, काइल जैमीसन और मिचेल सैंटनर आईपीएल खेलने के लिए भारत में हैं और इंग्लैंड सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता इस बात पर निर्भर करेगी की उनकी फ्रेंचाजी कब बाहर होती है। जिसका मतलब है कि कुछ खिलाड़ी पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं।
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 2 जून को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इसके बाद 10 जून से बर्मिंघम में दूसरा टेस्ट मैच होगा। 18 से 22 जून को

Advertisement

साउथेम्पटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। 

इंग्लैंड दौरे के लिए न्यूजीलैंड टीम

केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लाथम, डेरल मिचेल, हेनरी निकल्स, एज़ाज़ पटेल, रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, रॉस टेलर, नील वैगनर, बीजे वाटलिंग (विकेटकीपर), विल यंग
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार