मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) और हेनरी निकोल्स (Henry Nicholls) की  शानदार पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने शुक्रवार (15 जुलाई) को डबलिन में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी वनडे मैच में आयरलैंड को 1 रन से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में रोमांचक की हदें पार हो गई और न्यूजीलैंड के 360 रन के जवाब में आयरलैंड निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 359 रन के स्कोर तक पहुंच गई।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरूआत खराब रही और 7 रन के कुल स्कोर पर एंड्रयू बालबर्नी (0) के रूप में पहला झटका लगा। फिर पॉल स्टर्लिंग और एंडी मैकब्राइन (26) के बीच 55 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद स्टर्लिंग ने हैरी टैक्टर के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 179 रन जोड़े। 

स्टर्लिंग ने 103 गेंदों में 14 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 120 रनों की पारी खेली। वहीं टैक्टर ने 106 गेंदों में 7 चौकों औऱ 5 छक्कों की बदौलत 108 रन बनाए। जिसके चलते आयरलैंड की टीम जीत ही दहलीज के करीब पहुंची। टीम के पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 4 विकेट, मिचेल सैंटनर ने तीन विकेट और ब्लेयर टिकनर ने एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 360 रन बनाए। मार्टिन गुप्टिल टॉप स्कोर रहे और 126 गेंदों में 15 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 115 रन बनाए। हेनरी निकोल्स ने 54 गेंदों में 79 रन, वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 30 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली।

Advertisement

आयरलैंड के लिए जोशुआ लिटिल ने दो विकेट, क्रेग यंग, कर्टिंस कैंपर और गैरेथ डेलानी ने एक-एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार