न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए चैंपियंस ट्रॉफी औऱ पाकिस्तान में होने वाली वनडे ट्राई सीरीज से पहले बुरी खबर आ रही है। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) यूएई में इंटरनेशनल लीग-20 के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। 

Advertisement

बुधवार को पहले क्वालीफायर में दुबई कैपिटल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में डेजर्ट वाइपर्स के कप्तान फर्ग्यूसन अपने कोटे के चार ओवर करे बिना ही मैदान से बाहर चले गए थे। फर्ग्यूसन और पारी के ओवर की आखिरी गेंद थी, फिर भी वह मैदान से बाहर चले गए और फिर वो गेंद डालने मोहम्मद आमिर आए। 

Advertisement

कैपिटल्स को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 1 रन की दरकार थी औऱ सिकंदर रजा ने आमिर को चौका मारकर दुबई कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया। 

मैच के बाद फर्ग्यूसन ने कहा, “मुझे हैमस्ट्रिंग में थोड़ी परेशानी महसूस हुई, दुर्भाग्यपूर्ण, मुश्किल रात, काश में आखिरी गेंद डाल पाता।”

चोट की गंभीरता को जानने के लिए गुरुवार को फर्ग्यूसन स्कैन के लिए गए और न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड ने पुष्टि की है कि वह अन्य रिपोर्ट्स का इंतजार कर रहे हैं। 

फर्ग्यूसन की गैरमौजूदगी शारजाह वॉरियर्स के खिलाफ हुए एलिमिनेटर मुकाबले में भी रही और उनकी जगह सैम कुरेन ने टीम की कप्तानी की। उनका ना खेलना न्यूजीलैंड की टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है। फर्ग्यूसन को चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच 19 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ करांची में खेलना है और इससे पहले पाकिस्तान में ट्राई सीरीज खेलनी है, जिसमें तीसरी टीम साउथ अफ्रीका है। 

Advertisement

बता दें कि न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जैकब डफी को बैकअप के रूप में रखा है। अगर फर्ग्यूसन बाहर होते हैं तो डफी टीम में आ सकते हैं। आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सभी टीमों के फाइनल ऐलान के लिए 12 फरवरी को आखिरी तारीख रखा है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार