न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ यहां द रोज बाउल में खेले जा रहे बारिश से बाधित विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले के पांचवें दिन मंगलवार को लंच तक पहली पारी में पांच विकेट पर 135 रन बनाए और वह भारत के स्कोर से अभी 82 रन पीछे चल रहा है।

Advertisement

भारत ने पहली पारी में 217 रन बनाए थे। लंच ब्रेक तक कप्तान केन विलियम्सन 112 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 19 रन और कॉलिन डी ग्रैंडहोम चार गेंदों पर खाता खोल बिना क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए जबकि रविचंद्रन अश्विन को अबतक एक विकेट मिला है।

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे दिन का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था और बिना एक भी गेंद का खेल हुए स्टंप्स घोषित कर दिया गया था। आज भी बारिश के कारण मुकाबला शुरू होने में विलंब हुआ।

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 101 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और कप्तान केन विलियम्सन ने 12 तथा रॉस टेलर ने खाता खोले बिना पारी शुरू की। लेकिन शमी ने टेलर (11) को आउट कर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया।

इसके बाद इशांत ने नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर उतरे हेनरी निकोल्स (7) को पवेलियन भेजा। कीवी टीम इस झटके उबर पाती उससे पहले ही शमी ने विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग (1) को बोल्ड कर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार