न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ पहला वनडे शुरू होने से ठीक पहले दौरे को रद्द करने का फैसला किया। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री शेख रशीद अहमद ने शुक्रवार को कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय साजिश के तहत दौरा रद्द कर दिया गया है।

Advertisement

इस्लामाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अहमद ने कहा कि वह साजिशकर्ताओं का नाम नहीं लेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में जो कुछ हो रहा है, उसके बाद कुछ ताकतें पाकिस्तान को बलि का बकरा बनाना चाहती हैं।

Advertisement

जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, किवी टीम द्वारा पाकिस्तान दौरा रद्द करने के कुछ घंटे बाद अहमद ने कहा, न्यूजीलैंड के अधिकारियों के पास पाकिस्तान में खतरे का ठोस सबूत नहीं है।

अहमद ने कहा कि मेहमान टीम के लिए देश में कड़े सुरक्षा के इंतजामों के बावजूद न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान दौरा रद्द करने का एकतरफा फैसला किया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक बयान में कहा गया है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सुरक्षा अलर्ट का हवाला देते हुए पाकिस्तान के दौरे को रद्द करने के फैसला किया है।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

पीसीबी ने कहा, आज न्यूजीलैंड क्रिकेट ने हमें सूचित किया कि उन्हें कुछ सुरक्षा अलर्ट के लिए सतर्क कर दिया गया है जिसके चलते उन्होंने एकतरफा सीरीज को स्थगित करने का फैसला किया है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार