NZ-W vs SA-W 1st T20: अमेलिया केर (Amelia Kerr) की कैप्टेंसी वाली न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने रविवार, 15 मार्च को माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका महिला टीम को 80 रनों से हराकर मात दी। इसी के साथ मेजबान टीम न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

अमेलिया केर और जॉर्जिया प्लिमर ने ठोका पचासा: टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने ही टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद टीम की कैप्टन अमेलिया केर और सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। अमेलिया केर ने नंबर-3 पर बैटिंग करके 44 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 78 रन बनाए। इस शानदार इनिंग के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। वहीं बात करें अगर जॉर्जिया प्लिमर की तो उन्होंने 44 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली।

Advertisement

इन दो इनिंग के दम पर ही न्यूजीलैंड महिला टीम ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। बात करें अगर साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ों की तो नदीन डी क्लर्क और मसबत क्लास ने 2-2 विकेट झटके. वहीं अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा ने एक-एक विकेट लिया।

सोफी डिवाइन ने झटके 4 विकेट: न्यूजीलैंड की 36 साल की अनुभवी ऑलराउंडर सोफी डिवाइन पहले टी20 मुकाबले में अपनी बैटिंग से कुछ खास नहीं कर पाई थी और 10 गेंदों पर सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गईं थी। लेकिन इसके बाद जब वो गेंदबाज़ी करने आईं तो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खेमे में हाहाकार ही मचा दिया। आलम ये रहा कि उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 4 विकेट लिए और ताज़मिन ब्रित्स, क्लो ट्राईऑन, नदीन डी क्लर्क और सिनालो जाफ़्टा जैसे खिलाड़ियों को आउट करके पवेलियन भेजा। उन्हें अलावा जेस केर ने अपने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट झटके।

साउथ अफ्रीका को मिली 80 रनों से शर्मनाक हार: टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में मेहमान टीम साउथ अफ्रीका के सभी बल्लेबाज़ संघर्ष करते नज़र आए। आलय ये रहा कि टीम के 9 खिलाड़ियों ने बैटिंग की जिसमें से 5 तो सिंगल डिजिट स्कोर तक ही पहुंच सके। उनके लिए सलामी बल्लेबाज़ ताज़मिन ब्रित्स ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली, वहीं नंबर-7 पर कायला रेनेके ने 18 गेंदों पर नाबाद 24 रन ठोके।

सुने लूस और लौरा वोलवार्ड जैसे अनुभवी बैटर 11 गेंदों पर 10 रन और 3 गेंदों पर शून्य रन के स्कोर पर आउट हुए। यही वज़ह है साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 110 रन ही जोड़ पाई और ऐसे उन्हें न्यूजीलैंड से 80 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। एक बार फिर बता दें कि इसी के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार