भारत ने यहां द रोज बाउल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में लंच तक दो विकेट पर 69 रन बना लिए हैं।

Advertisement

लंच के समय कप्तान विराट कोहली 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर नाबाद हैं जबकि चेतेश्वर पुजारा को अभी अपना खाता खोलना बाकी है, जिन्होंने अब तक 24 गेंदों का सामना किया है। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जेमिसन और नील वैगनर ने अब तक एक-एक सफलता हासिल की है।

Advertisement

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा (34) और शुभमन गिल (28) ने पहले विकेट के लिए 121 गेंदों पर 62 रनों की साझेदारी करके टीम को अच्छी शुरूआत दी।

लेकिन तभी रोहित जेमिसन की गेंद पर टिम साउदी को कैच थमा बैठे। रोहित ने 68 गेंदों पर छह चौके लगाए। उनके बाद गिल भी आउट हुए, जिन्हें वैगनर ने विकेटकीपर बीजे वाटिलंग के हाथों कैच कराया। गिल ने 64 गेंदों पर तीन चौके जड़े।

बारिश के कारण मैच के पहले दिन शुक्रवार को टॉस नहीं हो पाया था। बारिश के कारण पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया और टॉस हुए बिना ही स्टंप्स की घोषण कर दी गई थी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार