New Zealand Women vs India Women 4th ODI: न्यूज़ीलैंड दौरे पर भारतीय महिला टीम की पहली जीत का इंतज़ार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ जॉन डेविस ओवल में चौथे वनडे मैच में भी महिला टीम इंडिया को 63 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 

Advertisement

इस मैच में ना तो टीम इंडिया के गेंदबाज़ चले और ना ही बल्लेबाज़। स्मृति मंधाना की टीम में वापसी हुई थी और उम्मीद थी कि वो बल्ले से योगदान देंगी लेकिन वो भी सिर्फ 13 रन बनाकर चलती बनीं। हालांकि, बल्ले से फ्लॉप रहने वाली स्मृति ने फील्डिंग के जरिए लाइमलाइट बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Advertisement

सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सुपरवुमेन की तरह हवा में छलांग लगाकर कैच पकड़ती दिखाई दे रही हैं। ये कैच कीवी पारी के छठे ओवर में देखने को मिला जब रेणुका सिंह (Renuka Singh) गेंदबाज़ी कर रही थीं। रेणुका के इस ओवर की आखिरी गेंद पर डिवाइन ने ऑफ साइड पर तेजतर्रार चौका लगाने की कोशिश की लेकिन 30 बैकवर्ड पॉइंट पर खड़ी मंधाना ने हवा में छलांग लगाते हुए कीवी टीम की कप्तान सोफी डिवाइन का ,करिश्माई कैच पकड़ लिया।

मंधाना के इस कैच की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं जबकि भारतीय टीम के एक और निराशाजनक प्रदर्शन ने फैंस को मायूसी भी दे दी है। इस मैच में ऋचा घोष की 29 गेंदों में 52 रनों की आतिशी पारी भी काम ना आ सकी और टीम इंडिया को एक और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार