आईपीएल 2023 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन (Cameron Green) के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हराते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी। इस मैच में मिली हार के बाद हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) का कहना है कि हम अपना बेस्ट देने में नाकाम रहे। 

Advertisement

हैदराबाद के कप्तान ने कहा, "कुल मिलाकर आज हम अपना बेस्ट नहीं दे पाए। मैच को अंत तक ले जाने का श्रेय खिलाड़ियों को जाता है। हम अंत तक कम रन देकर अच्छा कर सकते थे। यह (सतह) पूरी रात लगभग एक जैसी ही रही, धीमी, बिल्कुल भी खराब नहीं। जब भी हमने रफ्तार पकड़ी तो गेंद बल्ले पर नहीं आई। (पहले गेंदबाजी करने के लिए)  हमने टॉस से पहले कॉल की और अगर ओस आई तो हम गेम में थे। पिछले सीजन से चीजों को ठीक करने की बेताबी थी। बहुत निराश होने की जरूरत नहीं है, ऐसे एरिया हैं जिन पर हम सुधार कर सकते हैं और हम अगले गेम को जीतने का अच्छा मौका देने के लिए ऐसा करना चाहेंगे।"

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 187 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 64* रन कैमरून ग्रीन के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। ये आईपीएल में ग्रीन का पहला अर्धशतक है। उनके अलावा ईशान किशन ने 38(31) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं तिलक वर्मा ने 17 गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से 37 रन की पारी खेली। हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने अपने नाम किये। उनके अलावा एक-एक विकेट भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन की झोली में गिरा। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में 178 पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 48(41) रन मयंक अग्रवाल के बल्ले से निकले। अपनी इस धीमी पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 36(16) रन की पारी खेली। अपनी पारी में क्लासेन ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। मुंबई की तरफ से 2-2 विकेट जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ और पीयूष चावला ने अपनी झोली में डाले। उनके अलावा एक-एक विकेट अर्जुन तेंदुलकर और कैमरून ग्रीन ने लिए। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार