SA20 2025: पार्ल रॉयल्स ने किंग्समीड में खेले गए लीग के 13वें मुकाबले में डरबन सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराकर जीत का पंजा पूरा किया और इस जीत के साथ उन्होंने अंक तालिका में नंबर वन पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। वहीं, सुपर जायंट्स की टीम आठ अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे है और उन्हें प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए बचे हुए तीन लीग मैचों में बड़ी जीत की जरूरत है। रॉयल्स के पास पहले से ही 20 अंक हैं और वो सीजन 3 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनने के करीब हैं।

Advertisement

इस मैच में डरबन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन वो निर्धारित 20 ओवरों में 142/7 का स्कोर ही बना पाए। मैथ्यू ब्रीट्ज़के (25) और क्विंटन डी कॉक (43) के बीच 62 रनों की ओपनिंग साझेदारी तो हुई लेकिन उसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और बल्लेबाज़ कभी भी रनगति को बढ़ा नहीं सके। यहां तक कि खतरनाक हेनरिक क्लासेन भी दो रन पर आउट हो गए।

Advertisement

ऑलराउंडर वियान मुल्डर (24) और जॉन-जॉन स्मट्स (32) ने फिर से टीम को संभालने की कोशिश की और किसी तरह टीम को 140 के पार पहुंचाया। जवाब में पार्ल रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और वो पारी की पहली गेंद पर क्रिस वोक्स का शिकार बन गए। इसके बाद नंबर तीन पर उतरे रुबिन हरमन ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 22 गेंदों पर 44 रन की धमाकेदार पारी खेली और रन चेज की अगुआई की।

उनके अलावा मिचेल वैन ब्यूरेन ने भी 41 रनों का योगदान दिया औऱ ये सुनिश्चित किया रॉयल्स की टीम ये मैच आसानी से जीते। इन दोनों के अलावा कप्तान डेविड मिलर ने भी रन आउट होने से पहले 25 रन बनाए। जबकि फिनिशर दिनेश कार्तिक 7 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद रहे। सुपर जायंट्स के लिए जूनियर डाला ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार