नई दिल्ली, 09 मई (CRICKETNMORE) । पाकिस्तान ने बांग्लादेश को दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में आज यहां 328 रन से हराकर श्रृंखला 1-0 से जीत ली। पाकिस्तान के जीत के हीरो रहे लेग स्पिनर यासिर शाह, जिन्होंने मैच में सात विकेट लिये।

पाकिस्तान के 550 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने दिन की शुरूआत दूसरी पारी में एक विकेट पर 63 रन से ही लेकिन टीम शेर ए बांग्ला स्टेडियम में लंच के बाद 221 रन पर सिमट गई। पहली पारी में 58 रन देकर तीन विकेट चटकाने वाले शाह ने दूसरी पारी में भी 73 रन देकर चार विकेट हासिल किए।


स्कोर कार्ड:⇒ बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान 

मेजबान टीम की ओर से मोमिनुल हक ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। वह इसके साथ ही वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स और भारत के वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के क्लब में शामिल हो गए जिन्होंने लगातार 11 टेस्ट में 50 या इससे अधिक की पारी खेली। बांग्लादेश का स्कोर लंच के बाद सात विकेट पर 143 रन हो गया था लेकिन शुवागत होम (39) ने मोहम्मद शाहिद के साथ नौवें विकेट के लिए 44 रन की साझदारी करके टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया।

जुनैद खान ने होम को आउट करके मेजबान टीम को नौवां झटका दिया जिसके बाद शहादत हुसैन बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे जिन्हें पहले दिन टखने में गंभीर चोट लगी थी। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने बांग्लादेश दौरे पर पहली जीत दर्ज की। इससे पहले उसे वनडे श्रृंखला में 0-3 से क्लीनस्वीप का सामना करना पड़ा था जबकि उसने एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी गंवा दिया था।

यह 10 टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की नौवीं हार है। खुलना में खेला गया श्रृंखला का पहला टेस्ट ड्रा रहा था। पाकिस्तान ने सुबह के सत्र में चार विकेट चटकाकर मेजबान टीम की चौथे ही दिन हार की नींव रखी। पहले सत्र में एक समय टीम का स्कोर पांच विकेट पर 126 रन था। तेज गेंदबाज इमरान खान (56 रन पर दो विकेट) ने फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (42) और महमूदुल्लाह (02) को नौ रन के भीतर पवेलियन भेजकर मेजबान टीम को करारे झटके दिए।

आफ स्पिनर मोहम्मद हफीज ने अपने पहले ही ओवर में शाकिब अल हसन (13) को मिड आफ पर वहाब रियाज के हाथों कैच कराया। बांग्लादेश के कप्तान मुशफिकर रहीम (00) इसके बाद यासिर की गेंद को विकेटों पर खेल गए। लंच के समय टीम का स्कोर पांच विकेट पर 134 रन था।

तेज गेंदबाज वहाब ने लंच के तुंरत बाद सौम्य सरकार (01) को पवेलियन भेजा। यासिर ने इसके बाद मोमिनुल को असद शाफिक के हाथों कैच कराया। होम ने तेजतर्रार पारी खेलते हुए छह चौके मारे लेकिन जुनैद ने उन्हें बोल्ड करके पाकिस्तान को जीत दिलाई।

लगातार 11 टेस्ट में 50 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गये हैं। उनसे आगे सिर्फ दक्षिण-अफ्रीका के एबी डीविलियर्स हैं जिन्होनें लगातार 12 मैचों में 50 से ज्यादा रन बनाए हैं।


जरूर पढ़े⇒ बांग्लादेश के मोमिनुल हक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

हक ने अब तक 14 टेस्ट मैचों की 27 पारियां खेली हैं। जिसमें उन्होनें 60 के बेहद उमदा औसत से 1380 रन बनाए हैं। जिसमें 4 शतक और 9 बेशकीमती अर्धशतक भी शामिल हैं। हक ने अपने पिछले 11 टेस्ट मैचों में 7 अर्धशतक और 4 शतक लगाए हैं।

हक के पास अब एक खास मौका इस रिकॉर्ड को तोड़ने का भी है। अगर वो अगले मैच की दोनों पारियों में से एक में भी अर्धशतक से ज्यादा रन बना लेते हैं तो वो एबी के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। टेस्ट क्रिकेट में सचिन, द्रविड़, लारा और संगाकारा जैसे बड़े दिग्गज भी टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा नहीं कर पाए हैं।
एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार