किंग्सटन, 26 अप्रैल (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान की टेस्ट टीम के कप्तान मिस्बाह उल-हक ने कहा है कि सबीना पार्क में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत उनके लिए टीम की ओर से मिला सबसे खास तोहफा है और इसके लिए वह अपनी टीम के शुक्रगुजार हैं। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी तीन टेस्ट मैचों की श्रंखला मिस्बाह के करियर की आखिरी श्रृंखला है।

Advertisement

सबीना पार्क में सोमवार को खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया। इस मैच में पाकिस्तान के लिए पहली पारी में कप्तान मिस्बाह ने 99 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसकी बदौलत टीम ने अपनी पहली पारी में वेस्टइंडीज के खिलाफ 407 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

इस मैच में पाकिस्तान के लिए पहली पारी में युनिस खान ने भी 58 रनों का योगदान दिया था। वह भी अपने करियर की अंतिम टेस्ट श्रृंखला खेल रहे हैं।

मैच के बाद एक बयान में मिस्बाह ने कहा, "अगर आप खेल का आनंद नहीं लेते हैं, तो खेलने का कोई मतलब नहीं है। यह जीत खास है और यह अन्य मैचों की तरह की एक और टेस्ट मैच है, जिसे जीतकर टीम ने मुझे तोहफे के तौर पर दिया है।"

वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली इस जीत में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस पर मिस्बाह ने कहा, "ऐसे मुश्किल मौसम में हमारी योजना टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने की थी। हमारे पास एक मौका था, उन्हें जल्द से जल्द आउट करने और उसके बाद एक अच्छी पारी खेलने का। अगर ये नहीं होता, तो जीत हासिल करना संभव नहीं था।"

Advertisement

तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में पहला मैज जीतने के साथ ही पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज पर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है और दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 30 अप्रैल से ब्रिजटाउन में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार