पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड की गलतियों का फायदा उठाते हुए तीसरा वनडे बुधवार रात 26 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।

Advertisement

पदार्पण मैच खेल रहे आलराउंडर कॉल मैक्कोंची ने साहसिक नाबाद 64 रन बनाये जबकि टॉम ब्लंडेल (65) ने सर्वाधिक रन बनाये लेकिन टीम की गलतियों ने उनके प्रयास पर पानी फेर दिया और मेजबान पाकिस्तान ने मुकाबला 26 रन से जीत लिया।

Advertisement

पाकिस्तान ने ओपनर इमाम उल हक (90) और कप्तान बाबर आजम (54) की शानदार पारियों से 50 ओवर में 287/6 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन कीवी टीम आखिरी ओवर में 261 रन पर ढेर हो गयी जो उसकी लगातार तीसरी पराजय है।

सीरीज में पहली बार खेल रहे टॉम ब्लंडेल ने सर्वाधिक रन बनाये लेकिन वह दो अनावश्यक रन आउट में से एक रहे। ब्लंडेल और विल यंग ने 15.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े लेकिन यंग 41 गेंदों में 33 रन बनाकर रन आउट हो गए।

ब्लंडेल के आउट होने के बाद कीवी टीम की बल्लेबाजी में वह ताकत नहीं थी जो उसे लक्ष्य के आसपास भी ले जा सके।

न्यूजीलैंड को आखिरी 10 ओवर में 97 रन की जरूरत थी लेकिन जब टॉम लाथम 60 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हो गए तो पाकिस्तान की जीत सुनिश्चित हो गयी।

Advertisement

मैक्कोंची ने एकतरफा संघर्ष करते हुए 45 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 64 रन बनाये लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों से कोई सहयोग नहीं मिला।

इससे पहले फखर जमान के जल्दी आउट होने के बाद बाबर और इमाम उल हक ने दूसरे विकेट के लिए 108 रन जोड़े। बाबर ने 62 गेंदों पर 54 रन बनाये जबकि इमाम उल हक ने 107 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 90 रन बनाये।

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

पाकिस्तान ने छह विकेट पर 287 रन बनाकर न्यूजीलैंड के सामने 288 रन का लक्ष्य रखा जो मेहमान टीम के लिए अंत में बड़ा साबित हुआ। पाकिस्तान की तरफ से नसीम शाह 2-41, मोहम्मद वसीम 2-50 और शाहीन शाह आफरीदी 2-52 ने दो-दो विकेट लिए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार