नई दिल्ली, 24 फरवरी (CRICKETNMORE) । विश्व कप में पाकिस्तान का एक क्रिकेट प्रशंसक धोनी के लिए दुआएं मांग रहा है। शिकागो में रेस्त्रां चलाने वाले मुहम्मद बशीर पिछले साल तक पाकिस्तान के लिए आवाज बुलंद करते थे, लेकिन अब भारतीय कप्तान धोनी के लिए दुआएं करते हैं। पाकिस्तानी वेबसाइट 'डॉनडॉटकॉम' के मुताबिक वह बीमारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया जा पहुंचे हैं, जहां धोनी के लिए झंडे फहरा रहे हैं।

बशीर चाहते हैं कि भारत विश्वकप जीते. हालांकि इसके पीछे एक बड़ा कारण है. दरअसल, 2014 विश्व कप टी-20 में बशीर को मैच देखने के लिए टिकट नहीं मिल पाया था, तब धोनी ने उन्हें फाइनल देखने के लिए मुफ्त में टिकट की व्यवस्था करवाई थी। उस घटना के बाद से वह धोनी के बहुत बड़े फैन हो गए। उनका कहना है कि धोनी एक बहुत ही नेक इंसान है। मैं चाहता हूं कि वह विश्व कप जीतें।

उन्होंने यह भी कहा कि धोनी की बेटी उसके लिए बढ़िया मुकद्दर लेकर आई है। बशीर कराची के रहने वाले हैं, लेकिन अब अमेरिका के शिकागो शहर में रहते हैं। उनकी पत्नी राफिया भारतीय हैदराबाद की रहने वाली है। उन्होंने दो टूक शब्दों में यह भी कहा कि धोनी मेरा हीरो है और मैं उससे बेहद प्यार करता हूं।

बशीर अब पाकिस्तानी क्रिकेट के मैस्कॉट हैं और उन्होंने चाचा क्रिकेट का स्थान ले लिया है जो पाकिस्तान के हर मैच में दिखते थे। बशीर ने इस बार मैच की टिकटें पहले से खरीद लीं, उस समय उनकी कीमत महज 20 डॉलर थी। इस बार वह धोनी के लिए शोर मचाएंगे। वह कुछ मैचों में भारत की जर्सी भी पहने दिखे।

Photo : Twitter

Advertisement

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार