भारतीय क्रिकेट टीम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हारने के बाद सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है और दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के सामने कई सारे सवाल हैं और उन्हीं सवालों में से एक बड़ा सवाल ये है कि जब शुभमन गिल की टीम में वापसी होगी तो क्या सरफराज खान प्लेइंग इलेवन से बाहर हो जाएंगे? 

Advertisement

सरफराज खान को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शुभमन गिल की जगह शामिल किया गया था। शुभमन गिल की गर्दन में अकड़न थी जिसके चलते वो पहले टेस्ट से बाहर थे। इस मौके का फायदा उठाते हुए सरफराज ने बेंगलुरु टेस्ट की दूसरी पारी में 150 रन बनाए थे। हालांकि, इस शानदार पारी के बाद भी पुणे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पक्की नहीं है, क्योंकि गिल दूसरे टेस्ट में खेलने के लिए फिट हैं और टीम प्रबंधन केएल राहुल को उनकी दोहरी विफलता के बावजूद बाहर करने के मूड में नहीं है।

Advertisement

यही कारण है कि पूर्व खिलाड़ी पार्थिव पटेल को यकीन है कि सरफराज को ही बाहर किया जाएगा और टीम प्रबंधन आगामी मैच के लिए राहुल का समर्थन करेगा। पटेल ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि केएल राहुल को बेंच पर बैठाया जाएगा। टीम प्रबंधन अभी भी उन्हें महत्व देता है और इसीलिए उनके बल्लेबाजी क्रम में बदलाव नहीं किया गया। वो आसानी से विराट कोहली की जगह नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूसरी ओर, सरफराज को शुभमन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, जो नंबर 3 बल्लेबाज हैं। पुणे टेस्ट के लिए गिल की प्लेइंग इलेवन में वापसी के साथ, सरफराज के बाहर बैठने की संभावना है।"

हालांकि, आकाश चोपड़ा पार्थिव की राय से सहमत नहीं थे। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि ऐसा होने जा रहा है क्योंकि भारतीय क्रिकेट में माहौल महत्वपूर्ण है और ये इस समय सरफराज खान के पक्ष में है। केएल राहुल आत्मविश्वास से भरे नहीं दिख रहे हैं और आप करुण नायर की स्थिति को दोहराना नहीं चाहेंगे, जिन्हें पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक लगाने के बावजूद प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। उन्हें प्लेइंग इलेवन में अजिंक्य रहाणे को शामिल करने के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था। इसका असर नायर पर पड़ा क्योंकि उन्हें अपने करियर में निरंतरता नहीं मिली और कुछ मैचों के बाद वो फीके पड़ गए। मेरे हिसाब से सरफराज खान खेलेंगे।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार