आईपीएल 2022 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए 131 रनों का लक्ष्य था और गुजराती फैंस को उम्मीद थी कि इस मैच में भी रिद्धिमान साहा उन्हें एक अच्छी शुरुआत देंगे लेकिन राजस्थान के तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा के इरादे कुछ और ही थे। कृष्णा ने साहा को चारों खाने चित्त करते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया।

Advertisement

साहा ने आउट होने से पहले 7 गेंदों में 5 रन बनाए। ये घटना गुजरात की पारी के दूसरे ओवर में घटित हुई जब कृष्णा की रफ्तार से साहा भौंचक्के नज़र आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने तीसरी गेंद पर शानदार चौका भी लगाया लेकिन जिस गेंद पर वो आउट हुए असल में वो गेंद इतनी तेज़ थी कि उन्हें वो गेंद एक तरह से दिखी ही नहीं।

Advertisement

कृष्णा की ये गेंद साहा की मिडल स्टंप को अपने साथ उड़ाकर ले गई और राजस्थान को उनकी पहली सफलता मिल गई। हालांकि, इसके बाद ट्रेंट बोल्ट ने मैथ्यू वेड को आउट करके गुजरात के खेमे में खलबली मचा दी। गुजरात की स्थिति और भी खराब हो सकती थी लेकिन युजवेंद्र चहल ने शुभमन गिल का आसान सा कैच छोड़ दिया औऱ उन्हें एक जीवनदान मिल गया।

अगर इस मैच की बात करें तो राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए। इस मैच में भी राजस्थान के लिए जोस बटलर ने मोर्चा संभाला और ऐसा लग रहा था कि आज भी वो तबाही मचाने के मूड में हैं लेकिन इस बार वो चूक गए और हार्दिक पांड्या की गेंद पर रिद्धिमान साहा को कैच थमा बैठे। आउट होने से पहले बटलर ने 35 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार