डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) को आईपीएल ऑक्शन 2023 (IPL 2023) में कोई भी खरीदार नहीं मिला। हालांकि इस खिलाड़ी ने इंडिया न्यूजीलैंड सीरीज में गजब प्रदर्शन करके एक बार फिर सभी का ध्यान खींचा है। टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में डेरिल ही वही खिलाड़ी थे जिसने न्यूजीलैंड के लिए जीत हार का अंतर विस्फोटक पारी खेलकर तय किया। ऐसे में अब कुछ आईपीएल फ्रेंचाइजी उन्हें अपने रेडार में रख सकती हैं। वह आईपीएल का हिस्सा बन सकते है अगर कोई फ्रेंचाइजी उन्हें अपने इंजर्ड प्लेयर की रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जोड़े। उन्हें यह तीन टीम बेस प्राइस यानी 1 करोड़ रुपये में खरीद सकती हैं।

Advertisement

पंजाब किंग्स (Punjab Kings): PBKS ने हमेशा ऐसे खिलाड़ी को चुना है जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हो। पंजाब किंग्स को एक ऐसे खिलाड़ी की जरुरत भी है जो एंकर के रोल को निभा कर डेथ ओवर्स में बड़े शॉट खेल सके। डेरिल मिचेल उनके लिए यह काम कर सकते हैं। ऐसे में आगामी सीजन या फिर किसी खिलाड़ी के इंजर्ड रिप्लेसमेंट के तौर भी वह कीवी ऑल राउंडर को चुन सकते हैं।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals): दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी मिचेल को अपना बना सकती हैं। दरअसल, DC की टीम में ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर मिचेल मार्श शामिल हैं। मार्श एक अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन उनकी फिटनेस उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है। अगर आगामी सीज़न से पहले मार्श की फिटनेस से जुड़ी कोई बुरी खबर आती है तो डेरिल मिचेल उनकी परफेक्ट रिप्लेसमेंट बन सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals): डेरिल मिचेल आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स का  हिस्सा थे, लेकिन इस दौरान उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। RR ने उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था, हालांकि अब वह उन पर नज़रे बनाई हुए होंगे। अगर राजस्थान अपना कोई बड़ा विदेश खिलाड़ी चोटिल होने के कारण खो देती है, तब मिचेल की एंट्री अपनी पुरानी टीम में हो सकती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार