20 अप्रैल। मुंबई के द्वारा दिए गए 162 रन के लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। स्कोरकार्ड

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने नाबाद 59 रनों की पारी खेली तो वहीं युवा रेयान पराग ने अपने कप्तान स्टीव स्मिथ का भरपूर साथ किया और 43 रन बनाए। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 69 रनों की पार्टनरशिप कर मैच को आसान बना दिया।

Advertisement

रेयान पराग के आउट होने के बाद मैच को जीताने की जिम्मेदारी कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपने कंधों पर ली और आखिर तक बल्लेबाजी कर राजस्थान को जीत दिला दी। आखिरी ओवर में राजस्थान को 4 रन बनानें थे। मुंबई के लिए आखिरी ओवर लसिथ मलिंगा ने की लेकिन राजस्थान को जीतने से नहीं रोक पाए।

20वें ओवर की पहली ही गेंद पर स्टुअर्ट बिन्नी ने चौका जड़कर राजस्थान को जीत दिला दी।

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा संजू सैमसन ने 19 गेंद पर 35 रनों की पारी खेली। बेन स्टोक्स आज कोई योगदान नहीं दे पाए और वहीं रहाणे ने 12 रनों की पारी खेली।

मुंबई इंडियंस की ओर से स्पिनर राहुल ने कमाल किया और 3 विकेट लेने में सफल रहे। 1 विकेट रन आउट के तौर पर राजस्थान ने खोया। बुमराह के खाते में भी 1 विकेट आए।

Advertisement

इससे पहले मुम्बई इंडियंस ने टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी कर रही मुम्बई की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट गंवाए।

उसकी ओर से क्विंटन डी कॉक ने सबसे अधिक 65 रनों की पारी खेली जबकि सूर्यकुमार यादव ने 34 रन बनाए। राजस्थान की ओर से श्रेयस गोपाल ने दो विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार